बेतिया से ग्लोबल मंच तक: रितेश सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी

बेतिया से ग्लोबल मंच तक: रितेश सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी
— दूरदर्शन डीडी बिहार के खास कार्यक्रम “बिहार बिहान” में हुए शामिल, बिहार की बात की खुलकर

पटना : आज दूरदर्शन डीडी बिहार के लोकप्रिय कार्यक्रम “बिहार बिहान” में एक ऐसे शख्स ने शिरकत की, जिनकी प्रेरक कहानी हर उस युवा के लिए मिसाल है जो छोटे शहर से निकलकर बड़े सपने देखता है। बेतिया, बिहार के रहने वाले रितेश सिंह—जिन्हें लोग एक बहुमुखी प्रतिभा के रूप में जानते हैं—IITian, आईटी व्यवसायी, अभिनेता, मॉडल, ग्लोबल निवेशक और बिग बॉस 15 के चर्चित प्रतिभागी—ने आज अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं पर खुलकर बात की।

सपनों की शुरुआत बेतिया से
रितेश सिंह की स्कूली शिक्षा बेतिया के क्राइस्ट राजा हाई स्कूल में हुई, जहाँ से उन्होंने सपनों को उड़ान देना शुरू किया। 12वीं की पढ़ाई रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से करने के बाद उन्होंने IIT चेन्नई से M.Tech की डिग्री प्राप्त की।

ये भी पढ़ें :  सातनपुर बीओ (Satanpur BO): पता, पिन कोड, सेवाएं और विवरण

अमेरिका से ग्लोबल सफलता तक
रितेश ने 2010 में अमेरिका में बतौर आईटी प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की और जल्द ही अपनी खुद की आईटी कंपनी स्थापित की। आज उनकी कंपनियाँ अमेरिका, यूरोप और दुबई में सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं। वह एक सफल ग्लोबल इन्वेस्टर और मल्टीनेशनल कंपनी के मालिक हैं।

ग्लैमर और मीडिया की दुनिया में पहचान
2021 में टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 15 के माध्यम से रितेश ने टीवी की दुनिया में कदम रखा और फिर अंतरराष्ट्रीय फैशन वीक (मॉस्को) में भारत के पहले होस्ट बनने का गौरव प्राप्त किया। वह कई फिल्मों, म्यूजिक वीडियो और वेब शोज़ में नजर आ चुके हैं। साथ ही उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस “पापा एंटरटेनमेंट” भी शुरू किया है।

ये भी पढ़ें :  सल्हा बुज़ुर्ग बीओ (Salha Buzurg BO): पता, पिन कोड, सेवाएं और विवरण

डिजिटल मीडिया और स्टार्टअप्स
रितेश डिजिटल क्रांति के दौर में भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने American Axis नामक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी, RigoLive (लाइव स्ट्रीमिंग ऐप) और RitFlix (ओटीटी प्लेटफॉर्म) जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किए हैं।

समाज सेवा और बिहार के लिए सपने
बिहार को लेकर रितेश सिंह के पास एक स्पष्ट और सशक्त विजन है। वे बेतिया में निःशुल्क विश्वविद्यालय और आईटी कंपनी खोलने की योजना पर कार्य कर रहे हैं। साथ ही महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा और गरीबों के लिए चैरिटी कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ये भी पढ़ें :  पी.जी.घिवाही बी.ओ. (PGhiwahi BO): पता, पिन कोड, सेवाएं और विवरण

युवाओं के लिए संदेश
कार्यक्रम के अंत में रितेश ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा—
“सपने देखने की हिम्मत रखो, उन्हें पूरा करने की मेहनत भी करो – यही असली सफलता की कुंजी है। छोटे शहर कोई बाधा नहीं, बल्कि प्रेरणा हैं।”

रितेश सिंह की यह यात्रा यह साबित करती है कि अगर हौसले बुलंद हों, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं। बेतिया से ग्लोबल इन्वेस्टर बनने का उनका सफर आज लाखों युवाओं को प्रेरणा देने वाला बन चुका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top