समस्तीपुर : रोसड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय एक किशोर के साथ एक युवक द्वारा मारपीट कर अप्राकृतिक यौनाचार करने का मामला सामने आया है। इस मामले में रोसड़ा थाना में पॉस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित किशोर की मां ने शिकायत में बंडीहा निवासी वीरमल मंडल को आरोपी बताया है, जो कि बाजा बजाने का काम करता है। महिला ने घटना का समय 31 दिसंबर को लगभग 2 बजे बताया है, जब वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शिवचर्चा में गई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसके बेटे को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर, उसे प्रताड़ित करते हुए मुंह में कपड़ा ठूंसकर जबरदस्ती शारीरिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने आवाज दबाने के लिए तेज आवाज में टीवी चलाते हुए उसके मुंह को बंद रखने की धमकी दी और उसके जेब में एक सौ का नोट भी रखा। घटना के बाद किशोर को बाइक पर ले जाया गया।